Lucknow में किशोर को पीटने और निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
Lucknow/UP: राजधानी के चौक इलाके में एक किशोर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़के को कमरे में बुरी तरह पीटा गया और फिर उसे निर्वस्त्र कर गली में घुमाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन
Lucknow/UP: राजधानी के चौक इलाके में एक किशोर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़के को कमरे में बुरी तरह पीटा गया और फिर उसे निर्वस्त्र कर गली में घुमाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना अकबरी गेट इलाके की है। पीड़ित लड़के की पहचान श्रावस्ती के रहने वाले समीर के रूप में हुई है, जो ‘शबन नॉन-वेज पॉइंट’ पर काम करता था। आरोप है कि इरफानिया मदरसा में चोरी होने के शक में समीर को पकड़ लिया गया। दुकान मालिक शबन और उसके साथियों ने पुलिस को खबर देने के बजाय खुद कानून हाथ में ले लिया।
आरोपियों ने पहले कमरे के अंदर समीर की पिटाई की और फिर उसे निर्वस्त्र करके सार्वजनिक रूप से गली में घुमाया। इस पूरी करतूत का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर फैला दिया गया। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले में बाल श्रम कानून के उल्लंघन की बात भी सामने आ रही है क्योंकि पीड़ित एक नाबालिग है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।