Lucknow लूटकांड: CRPF दरोगा छुट्टी लेकर फरार, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस कांड का मुख्य आरोपी CRPF दरोगा Jai Prakash Singh 20 दिन की छुट्टी लेकर फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी ह
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस कांड का मुख्य आरोपी CRPF दरोगा Jai Prakash Singh 20 दिन की छुट्टी लेकर फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है, जबकि मामले में बड़ी लापरवाही बरतने वाले कमता चौकी इंचार्ज Mohit Kumar को सस्पेंड कर दिया गया है।
घटना की शुरुआत 10 जून को हुई थी, जब Diwakar Singh और Anoop Shukla को निवेश के बहाने बुलाया गया और फिर उनका अपहरण कर 5 लाख रुपये लूट लिए गए। जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देता था। जब लोग फंस जाते थे, तो आरोपी खुद को STF और SOG की टीम बताकर उन्हें डराते थे और फर्जी नंबर प्लेट वाली Bolero गाड़ी का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस के मुताबिक, इस धोखाधड़ी की प्लानिंग में CRPF दरोगा Jai Prakash Singh और कॉन्स्टेबल Pooran Singh शामिल थे। निवेश के लिए लोगों को ललचाने का काम Asif और Javed करते थे। कॉन्स्टेबल Pooran Singh ने कई पुलिसकर्मियों समेत बहुत से लोगों से पैसे उधार लिए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद Jai Prakash Singh 13 जून को अपने कैंप गया और वहां से 20 दिन की छुट्टी लेकर गायब हो गया।
DCP East डॉ. दीक्षा शर्मा ने लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज Mohit Kumar को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच अब ACP Gomtinagar को सौंपी गई है। पुलिस अब फरार दरोगा के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उसकी बेहिसाब संपत्ति की भी जांच कर रही है। इस मामले में अब तक कॉन्स्टेबल Pooran Singh, Javed, Asif और Pravesh Tripathi को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि Anand Dubey का नाम FIR में दर्ज है।