Lucknow में दर्दनाक हादसा, छत की रेलिंग से फिसलकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Lucknow/Chinhath: लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार शाम एक बेहद दुखद हादसा हुआ। यहाँ गणेशपुर रहमानपुर में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। जानकारी के

Lucknow/Chinhath: लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार शाम एक बेहद दुखद हादसा हुआ। यहाँ गणेशपुर रहमानपुर में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्ची घर की छत पर खेल रही थी।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची दो मंजिला मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह रेलिंग के बीच बने गैप से फिसल गई और सीधे नीचे सड़क पर जा गिरी। चोट इतनी गंभीर थी कि मासूम की जान चली गई।

परिजनों के लिए यह सदमा और भी बड़ा है क्योंकि यह बेटी माता-पिता को छह साल के लंबे इंतजार के बाद पैदा हुई थी। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।