Lucknow में जन्मदिन पर युवक ने लगाई फांसी, मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 27 साल के युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार के लिए खुशी का दिन अचानक मातम में बदल गया जब युव

Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 27 साल के युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार के लिए खुशी का दिन अचानक मातम में बदल गया जब युवक का शव फंदे से लटका मिला।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 17 जुलाई 2026 को चिनहट थाना क्षेत्र में हुई। जब परिजनों ने युवक को फंदे से लटका देखा, तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी तनाव की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।