Lucknow में जन्मदिन के दिन युवक ने की आत्महत्या, चिनहट इलाके की घटना
Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 27 साल के युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान आकाश वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो आकाशवाणी स्थित फातिम
Lucknow: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 27 साल के युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान आकाश वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो आकाशवाणी स्थित फातिमा अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार 16 जुलाई 2026 की है। आकाश शाम को अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटा था और उसने परिवार के सदस्यों से सामान्य बातचीत भी की थी। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई, जिसके बाद आकाश नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला, तो घरवालों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर आकाश फंदे से लटका हुआ था।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पास के एक निजी अस्पताल ले गए। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के भाई रोहित वाल्मीकि ने बताया कि आकाश पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, हालांकि तनाव की असल वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
चिनहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में घर के सदस्यों के साथ-साथ उसके कार्यस्थल के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।