Lucknow में महिला को काम का झांसा देकर होटल में रखा बंधक, दुष्कर्म के बाद छीनी 2 साल की बच्ची
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर करीब 25 दिनों तक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर करीब 25 दिनों तक होटल में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की दो साल की मासूम बच्ची को भी उससे छीन लिया था।
जानकारी के मुताबिक, आगरा की रहने वाली पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। उसे एक युवती ने काम दिलाने का झांसा देकर लखनऊ बुलाया था। महिला को पहले शिव गेस्ट हाउस लाया गया और फिर होटल प्राइसलेस में बंधक बना लिया गया। यहाँ आरोपी अनिल सिंह ने उसके साथ दरिंदगी की और उसकी बच्ची को अलग कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह चिनहट के लौलई का निवासी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की दो वर्षीय बच्ची को सीतापुर के मानपुर से बरामद कर लिया है।
इस पूरे मामले में उस युवती की भूमिका भी अहम है जिसने पीड़िता को काम का लालच देकर यहाँ बुलाया था। पुलिस फिलहाल उस युवती की तलाश कर रही है, जो अभी भी फरार है।