Lucknow के चिनहट में नाले में डूबे बालक का शव मिला, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां खारझा नाले में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. रविवार को दोपहर के समय यह घटना घटी, जिसके बाद से ही खोजबीन जारी थी. सोमवार को NDRF की टीम ने ब

Lucknow/Chinhat: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां खारझा नाले में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. रविवार को दोपहर के समय यह घटना घटी, जिसके बाद से ही खोजबीन जारी थी. सोमवार को NDRF की टीम ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान सनी के रूप में हुई है, जो संदीप यादव का बेटा था. रविवार, 26 जुलाई को दोपहर करीब 2:45 बजे सनी अपने दोस्तों के साथ खारझा नाले में नहाने गया था. नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की. रविवार देर शाम तक काफी कोशिशें की गईं, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा. सोमवार को फिर से अभियान शुरू किया गया और NDRF ने बालक के शव को बाहर निकाला.

चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सनी के पिता संदीप मूल रूप से सीतापुर के संदना के रहने वाले हैं और यहाँ श्रमिक का काम करते हैं. हादसे की जानकारी मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था.