Lucknow में पूर्व प्रेमिका पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, भदोही से पकड़ा गया अतहर रजा

Lucknow/Chinhat : लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवती पर तेजाब फेंकने की खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी अतहर रजा को भदोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिक

Lucknow/Chinhat : लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवती पर तेजाब फेंकने की खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी अतहर रजा को भदोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए इस पूरी साजिश को रचा था।

यह घटना 14 जुलाई 2026 को चिनहट सतरिख रोड स्थित गृह एन्क्लेव में हुई थी। आरोपी अतहर रजा, जो भदोही के जलालपुर गांव का रहने वाला है और पेशे से कालीन मजदूर है, ने युवती और दुकानदार ऋषभ सिंह पर तेजाब फेंका था। पुलिस के मुताबिक, अतहर रजा युवती को किसी और युवक के साथ देखकर गुस्से में था और उसका चेहरा खराब करना चाहता था।

चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्वी जोन सर्विलांस और चिनहट पुलिस की टीम ने आरोपी को भदोही के काजीपुर इलाके से पकड़ा। पूछताछ में अतहर ने कबूला कि वह युवती को पहले से जानता था क्योंकि वह भदोही के एक अस्पताल में काम करती थी। लखनऊ आने के बाद युवती द्वारा फोन न उठाने और दूसरे युवक के साथ घूमने की बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।

पुलिस ने इस मामले में आपराधिक साजिश की धारा 61(2) BNS भी जोड़ दी है। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस वारदात में शामिल अन्य चार आरोपी एहसान, साजिद, अरहम और थार गाड़ी चलाने वाला तालिब अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 जून 2026 को ‘एसिड अटैक सर्वाइवर की समग्र सहायता एवं पुनर्वास नीति-2026’ लागू की है। इस नई नीति के तहत एसिड हमले की पीड़िताओं को इलाज, मुआवजे और रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएंगे ताकि वे समाज में फिर से सम्मान के साथ रह सकें।