Lucknow में डॉक्टरों ने बचाई 480 ग्राम की नन्ही जान, 84 दिनों तक NICU में चला इलाज

Lucknow: राजधानी के डालीगंज इलाके में स्थित चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर (CMC) के डॉक्टरों ने एक चमत्कार जैसा काम किया है। यहां 26 हफ्ते की गर्भावस्था में जन्मी एक बच्ची, जिसका वजन मात्र 480 ग्राम था, को डॉक्टरों की टीम ने अपन

Lucknow: राजधानी के डालीगंज इलाके में स्थित चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर (CMC) के डॉक्टरों ने एक चमत्कार जैसा काम किया है। यहां 26 हफ्ते की गर्भावस्था में जन्मी एक बच्ची, जिसका वजन मात्र 480 ग्राम था, को डॉक्टरों की टीम ने अपनी मेहनत और सही इलाज से नया जीवन दिया है।

बच्ची का जन्म समय से काफी पहले हुआ था, जिस वजह से उसकी हालत बहुत नाजुक थी। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने उसे 84 दिनों तक एनआईसीयू (NICU) में रखा और गहन उपचार दिया। इतने कम वजन और समय से पहले जन्म लेने के कारण बच्ची को कई मेडिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मेडिकल सेंटर की टीम ने लगातार उसकी देखभाल की।

करीब तीन महीने तक चले इस लंबे और कठिन इलाज के बाद बच्ची की सेहत में सुधार हुआ और वह अब पूरी तरह स्वस्थ है। अस्पताल प्रशासन ने इस सफलता को नवजात शिशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।