Lucknow में 4 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, लिवर फटने से हुई मौत; मां और प्रेमी पर केस दर्ज
Lucknow/Madianv: लखनऊ के मडियांव इलाके में एक 4 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चे की मौत बेरहमी से पिटाई के कारण लिवर फटने और ज्यादा खून बह जाने से हुई है। पुलिस ने
Lucknow/Madianv: लखनऊ के मडियांव इलाके में एक 4 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बच्चे की मौत बेरहमी से पिटाई के कारण लिवर फटने और ज्यादा खून बह जाने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में बच्चे की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतक बच्चे की पहचान अहम के रूप में हुई है। अहम की मां पूनम मडियांव की श्रीनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और घरेलू काम करती थी। पूनम का साल 2025 में अपने पति दिनेश से अलग हो गया था। अप्रैल 2026 में पुलिस की मदद से हुए समझौते के बाद अहम अपनी मां के साथ रहने लगा था।
घटना के बाद पूनम ने दावा किया था कि अहम बाथरूम में फिसल गया था, जिससे उसकी मौत हुई। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस दावे को गलत साबित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे के पेट, हाथ, पैर, पीठ और छाती पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। शरीर पर पुरानी चोटें मिलने से पुलिस को शक है कि बच्चे को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पूनम के घर अक्सर एक अज्ञात व्यक्ति आता-जाता था और कई बार वहां रुकता भी था। पड़ोसियों ने भी इस व्यक्ति पर शक जताया है। पुलिस अब इसी व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है। अहम के पिता दिनेश, जो उन्नाव के रहने वाले एक मजदूर हैं, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। मडियांव पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी में है।