Lucknow में चेहल्लुम को लेकर भारी सुरक्षा इंतजाम, 4 अगस्त को रूट डायवर्ट रहेंगे, देख लें पूरी लिस्ट

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को चेहल्लुम के मौके पर निकलने वाले विशाल जुलूस के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। नाजिम शाह इमामबाड़ा से तालकटोरा कर्बला तक जाने वाले इस जुलूस में करीब 40 से 50 हजार लोगों के शामिल हो

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को चेहल्लुम के मौके पर निकलने वाले विशाल जुलूस के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। नाजिम शाह इमामबाड़ा से तालकटोरा कर्बला तक जाने वाले इस जुलूस में करीब 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि शहर के पश्चिमी जोन को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांट दिया गया है।

जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा की कमान संभाली गई है। चप्पे-चप्पे पर 10 कंपनी पीएसी, अर्द्धसैनिक बल और अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सादे कपड़ों में एलआईओ टीमें, क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और डायल-112 की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। पुलिस बल को ऊंची इमारतों पर भी तैनात किया गया है ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सके।

अफवाहों को रोकने के लिए एक सोशल मीडिया सेल बनाया गया है जो इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखेगा। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और दंगा नियंत्रण की रिहर्सल भी पूरी कर ली है।

ट्रैफिक पुलिस ने 4 अगस्त को सुबह 11 बजे से जुलूस खत्म होने तक कई रूट डायवर्ट किए हैं। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों का इस्तेमाल न करें।

प्रतिबंधित इलाके/पॉइंट्स आपातकालीन सेवा
राजाजीपुरम ए-ब्लॉक (यूनियन बैंक तिराहा) एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूल वाहनों को रास्ता मिलेगा
विक्रम कॉटन मिल तिराहा हेल्पलाइन नंबर: 9454405155
लंगरा फाटक, मवैया और भुसामंडी
हैदरगंज फ्लाईओवर और मिल एरिया तिराहा
एवररेडी तिराहा और रंजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहा

चेहल्लुम का धार्मिक महत्व यह है कि यह इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के 40वें दिन की याद में मनाया जाता है। इस दिन लोग जुलूस निकालते हैं और मजलिसों का आयोजन करते हैं।