Lucknow में चेहल्लुम के जुलूस को लेकर सुरक्षा सख्त, 50 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद, ट्रैफिक रूट बदला
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त 2026 को चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस नाजिम शाह इमामबाड़ा से शुरू होकर कर्बला तालकटोरा तक जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस मौके पर करीब 40 से 50 हजार लोग शामिल होंगे, जिसके च
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त 2026 को चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस नाजिम शाह इमामबाड़ा से शुरू होकर कर्बला तालकटोरा तक जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस मौके पर करीब 40 से 50 हजार लोग शामिल होंगे, जिसके चलते पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए पश्चिमी लखनऊ को 18 सेक्टर और 5 जोन में बांटा गया है। पूरे रास्ते पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सादे कपड़ों में LIU की टीमें और छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 10 कंपनी PAC, वायरलेस यूनिट और अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं। साथ ही CCTV कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए जुलूस की निगरानी की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस के किसी भी अखाड़े को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी। डीजे बजाने और किसी भी तरह के हथियार दिखाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और उनके उपकरण जब्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई अफवाह न फैला सके।
जुलूस के कारण 4 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से ट्रैफिक रूट बदला जाएगा। टूड़ियागंज, नक्खास, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी तिराहा, विक्रम कॉटन मिल, कर्बला तालकटोरा, आलमबाग, राजाजीपुरम, मवैया और भूसामंडी जैसे इलाकों में वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को छूट दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर फोन कर सकते हैं।
इस बीच कसमंडी इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां चेहल्लुम और सावन के पहले सोमवार के एक साथ होने और पासी समुदाय द्वारा जलाभिषेक के ऐलान के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस और PAC की टीमें संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही हैं ताकि शांति बनी रहे।