Lucknow को तोहफ़ा, वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस के लिए बना नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स, अब नहीं होगी परेशानी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए एक नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स तैयार हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब इन हाई-स्पीड ट्रेनों के मेंटेनेंस में आने वाली दिक्कतें दूर हो ज
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए एक नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स तैयार हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब इन हाई-स्पीड ट्रेनों के मेंटेनेंस में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। फिलहाल इस कॉम्प्लेक्स का फिनिशिंग वर्क आखिरी दौर में है और जल्द ही यह पूरी तरह चालू हो जाएगा।
उत्तरी रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा बनाए गए इस नए कॉम्प्लेक्स का मुख्य उद्देश्य एक साथ कई वंदे भारत ट्रेनों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस करना है। लखनऊ से अब कई शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जिससे ट्रेनों की संख्या बढ़ी है और उनके लिए अलग से मेंटेनेंस सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी। यह नया कॉम्प्लेक्स चारबाग स्टेशन के पुराने गुड्स शेड वाली जगह पर बनाया गया है।
लखनऊ से जुड़ी वंदे भारत सेवाओं की जानकारी नीचे दी गई है:
- आनंद विहार
- मेरठ
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- अयोध्या
- देहरादून
- पटना
- सहारनपुर