Lucknow में जमीन के नाम पर बड़ी ठगी, कैरियर डेंटल के मालिक से 5.67 करोड़ रुपये ठगे

Lucknow : राजधानी के चौक इलाके के रहने वाले मो. इकबाल, जो कैरियर डेंटल और कैरियर कॉन्वेंट एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मालिक हैं, उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जालसाजों ने स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए जमीन

Lucknow : राजधानी के चौक इलाके के रहने वाले मो. इकबाल, जो कैरियर डेंटल और कैरियर कॉन्वेंट एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मालिक हैं, उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जालसाजों ने स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 5.67 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मो. इकबाल ने बीकेटी के महोना इलाके में 14 प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा भोला नाथ शुक्ला और विनय कुमार शुक्ला के साथ हुआ था, जिन्होंने खुद को त्रिपुरारी सेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर बताया था। आरोपियों ने जमीन के कागजात दिखाए और भरोसा दिलाया कि जमीन उनके नाम पर है। मो. इकबाल ने पूरी रकम दे दी और रजिस्ट्री भी करा ली।

धोखाधड़ी का पता तब चला जब 1 मई को मो. इकबाल ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया। तब उन्हें जानकारी मिली कि सभी 14 प्लॉट पहले से ही बैंक में गिरवी हैं। बैंक कर्मचारियों ने जांच में यह भी बताया कि भोला नाथ और विनय कुमार ने यह पूरी जमीन साल 1985 में ही मोहित सेठी नाम के व्यक्ति को बेच दी थी।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित से की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में शिकायत सही पाई गई है, जिसके बाद धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दरोगा अखिलेश कुमार मिश्रा इस केस की विवेचना कर रहे हैं और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।