Lucknow में रॉन्ग साइड आने पर रोकने पर होमगार्ड की पिटाई, कार चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज
Lucknow: राजधानी के हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट की। मामला रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने और रोकने पर विवाद होने का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्ता
Lucknow: राजधानी के हैदरगंज चौराहे पर शनिवार रात एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ मारपीट की। मामला रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने और रोकने पर विवाद होने का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार को जब्त कर लिया गया है।
यह पूरी घटना 4 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने देखा कि एक कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसे उसने रोकने की कोशिश की। इसी बात पर कार चालक भड़क गया और उसने होमगार्ड के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि चालक ने होमगार्ड को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उसके साथ हाथापाई की।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में होमगार्ड चालक से यह सवाल करता सुनाई दे रहा है कि उसने धक्का क्यों मारा और वह रॉन्ग साइड से क्यों आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
प्रशासन की ओर से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसकी गाड़ी सीज कर दी गई है। बता दें कि प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अपर मुख्य सचिव, गृह ने पहले ही ट्रैफिक ड्यूटी में 10 हजार पुलिसकर्मी और 10 हजार होमगार्ड लगाने के निर्देश दिए थे।