Lucknow में बिजनेसमैन से फिरौती की मांग, पत्नी की फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 1 करोड़ रुपये

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बिजनेसमैन को उसके ही पूर्व ड्राइवर ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी अब एक करोड़ रुपये की भारी फिरौती मांग रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह बिजनेसमैन की पत्नी की फो

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बिजनेसमैन को उसके ही पूर्व ड्राइवर ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी अब एक करोड़ रुपये की भारी फिरौती मांग रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह बिजनेसमैन की पत्नी की फोटो वायरल कर देगा।

पीड़ित बिजनेसमैन Ajay Kumar Gupta ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने जनवरी 2026 में Kirtiraj Shukla उर्फ Aman Shukla को अपना ड्राइवर रखा था। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उन्हें डराना शुरू किया।

बिजनेसमैन के मुताबिक, आरोपी पहले ही उनसे 25 लाख रुपये वसूल चुका है। अब वह और ज्यादा पैसों का लालच कर रहा है और 1 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर आरोपी ने न केवल फोटो वायरल करने की धमकी दी, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।