Lucknow के बुद्धेश्वर मंदिर से घंटे चोरी, सेवादार ही निकला चोर; झोले में भरकर ले जा रहा था दर्जनों घंटे

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मंदिर का ही एक सेवादार दर्जनों घंटे चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी मंदिर की व्यवस

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मंदिर का ही एक सेवादार दर्जनों घंटे चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी मंदिर की व्यवस्थाओं में शामिल था, जिसकी वजह से उसे परिसर में आने-जाने की पूरी छूट थी।

पिछले कई दिनों से मंदिर से घंटे गायब होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने निगरानी बढ़ा दी थी। बुधवार 8 जुलाई को जब सेवादार गोलू उर्फ गौरव एक झोले में बहुत सारे घंटे भरकर बाहर ले जा रहा था, तब लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी को तुरंत पारा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोलू उर्फ गौरव मंदिर में श्रृंगार आरती और अन्य व्यवस्थाओं का काम देखता था। स्थानीय निवासी सनी, विशाल और राकेश समेत कई लोगों ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके कब्जे से चोरी के घंटे बरामद कर लिए हैं।

पारा पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या पहले हुई चोरियों में भी इसी सेवादार का हाथ था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए घंटों को कहाँ बेचा जाता था और क्या इस काम में कोई और बड़ा नेटवर्क भी शामिल था।