Lucknow के BKT में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Lucknow: राजधानी के बीकेटी क्षेत्र में रविवार को एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
Lucknow: राजधानी के बीकेटी क्षेत्र में रविवार को एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव एक खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।