Lucknow के BKT में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पास बनी झोपड़ी जलकर खाक
Lucknow: बीकेटी थाना क्षेत्र के बीकामऊ कला गांव में रविवार देर रात एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में बनी एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। धुएं की लपटें देखते ही गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो
Lucknow: बीकेटी थाना क्षेत्र के बीकामऊ कला गांव में रविवार देर रात एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास में बनी एक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। धुएं की लपटें देखते ही गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हड़कंप मच गया।
इस हादसे की वजह से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी गई ताकि बिजली बहाल की जा सके और आग लगने के कारणों की जांच हो सके।
अमौसी जोन के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) राजीव कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति में अक्सर व्यवधान आ रहा है और ब्रेकडाउन को जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। आमतौर पर गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगने जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लखनऊ के अन्य इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। तेज हवा और मूसलाधार बारिश की वजह से चिनहट, कमता, गोमतीनगर, लौलाई, गोमतीनगर विस्तार, अलीगंज और इंदिरा नगर जैसे क्षेत्रों में बिजली के खंभे और तार गिर गए। कई जगहों पर अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट और ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल रही।