Lucknow में परीक्षा देने जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, चाकू की नोक पर बाग में ले गया युवक
Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में एक छात्रा के साथ दिनदहाड़े वारदात हुई है। परीक्षा देने जा रही छात्रा को एक युवक ने चाकू की नोक पर आम के बाग में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्
Lucknow: राजधानी के बीकेटी इलाके में एक छात्रा के साथ दिनदहाड़े वारदात हुई है। परीक्षा देने जा रही छात्रा को एक युवक ने चाकू की नोक पर आम के बाग में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को पीटा और चाकू से हमला भी किया जिससे वह घायल हो गई।
यह घटना मंगलवार, 16 जून 2026 को दोपहर करीब 12 बजे की है। छात्रा जब अपने सेंटर के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने छात्रा पर अभद्र टिप्पणियां कीं और जबरन उसे बाग की तरफ ले गया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। जब छात्रा ने शोर मचाया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई।
किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजन छात्रा को लेकर बीकेटी थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बीकेटी एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि छात्रा को चाकू लगने से चोट आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम आरोपी तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर लिया है।