Lucknow में NH-30 पर दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती, पल्सर सवार बदमाशों ने युवक को बनाया निशाना
Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सीतापुर हाईवे पर दिनदहाड़े एक युवक से मोबाइल छीनकर दो बदमाश फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसने इलाके के लोगों और दुकानदारों के बीच सुर
Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सीतापुर हाईवे पर दिनदहाड़े एक युवक से मोबाइल छीनकर दो बदमाश फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसने इलाके के लोगों और दुकानदारों के बीच सुरक्षा को लेकर डर पैदा कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहित कुमार नाम का युवक अपनी स्कूटी रोककर मुस्कान प्लाई के सामने खड़ा था। वह अपने किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रहा था, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अचानक हमला किया और उसका मोबाइल छीनकर तेजी से भाग निकले।
मोहित ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का करीब एक किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे गलियों का फायदा उठाकर ओझल हो गए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत बीकेटी थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक मोबाइल की बरामदगी या किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं आई है।