Lucknow में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 2 किमी तक घसीटा; आरोपी चालक गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब (BKT) इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहाँ पहाड़पुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब (BKT) इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहाँ पहाड़पुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कार में फंस गया और चालक उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ या कोई और कारण था।