Lucknow में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, 1 किमी लंबा काफिला और युवाओं में दिखा भारी जोश
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को लखनऊ की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल रहा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर में एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। यह पूरी यात्रा &
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को लखनऊ की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल रहा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर में एक बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। यह पूरी यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा थी।
यह तिरंगा यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर पॉलिटेक्निक तक गई। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा काफिला नजर आया, जहाँ युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इस आयोजन का मकसद लोगों के बीच आजादी के पर्व का उत्साह बढ़ाना और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाना था।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में कहा कि तिरंगा भारत की सादगी, विकास, विरासत और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना पर जोर दिया और बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में अब देश के सभी 140 करोड़ नागरिक बिना किसी कानूनी डर के गर्व से तिरंगा फहरा सकते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करना जरूरी है और इनका अनादर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।