Lucknow में कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे नेतृत्व

Lucknow: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का संदेश देने के लिए भाजपा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा रविवार, 9 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भ

Lucknow: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का संदेश देने के लिए भाजपा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा रविवार, 9 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इस मार्च का नेतृत्व करेंगे।

यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास (5 कालिदास मार्ग) से शुरू होकर विधानसभा तक जाएगी। इस आयोजन का मुख्य मकसद लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बताया है जो हर नागरिक को देश के गौरवशाली इतिहास और तिरंगे से जोड़ेगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने युवाओं और महिलाओं से इस ऐतिहासिक यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लोग QR कोड के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही राज्यव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 10 से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत यूपी के 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लेकर कुछ कड़े निर्देश भी दिए हैं। 14 और 15 अगस्त को राज्य के सभी सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों, राशन की दुकानों और औद्योगिक संस्थानों की इमारतों पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए गए हैं। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों और शहीद स्थलों पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।