Lucknow में दारा सिंह चौहान के जन्मदिन पर भाजपा का ‘संकल्प दिवस’, 2027 चुनाव के लिए OBC वोट साधने की तैयारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने ओबीसी सामाजिक समीकरण को मजबूत करने के लिए लखनऊ में बड़ा आयोजन किया है। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को प्रदेश के

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने ओबीसी सामाजिक समीकरण को मजबूत करने के लिए लखनऊ में बड़ा आयोजन किया है। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है, जिसे चौहान समाज द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद ओबीसी मतदाताओं को अपने साथ जोड़ना और समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले का मुकाबला करना है। इसे चौहान (नोनिया/लोनिया) समाज के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत कई सांसद और विधायक शामिल होंगे।

मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि ओबीसी समाज 2027 के चुनाव में भाजपा को और ज्यादा मजबूत करेगा। उन्होंने इस दिन को पिछड़े समाज को एकजुट करने और विकास के संकल्प को दोहराने का जरिया बताया है। चौहान ने यह भी कहा कि चौहान समाज ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कारण ही पिछड़ा, दलित और वंचित समाज को सम्मान और पहचान मिली है।