Lucknow में बिरजू महाराज कथक संस्थान ने आयोजित की ‘कथक संध्या’, कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
Lucknow: राजधानी लखनऊ के राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में 27 जुलाई 2026 को बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा ‘कथक संध्या’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की लय और घुंघरुओं की गूंज ने वहां मौजूद
Lucknow: राजधानी लखनऊ के राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में 27 जुलाई 2026 को बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा ‘कथक संध्या’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की लय और घुंघरुओं की गूंज ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के विद्यार्थियों ने राग मियां मल्हार की बंदिश “बिजुरी चमके बरसे मेहरवा” के साथ की। इसके बाद जयपुर घराने के मशहूर कथक कलाकार चेतन कुमार जवड़ा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने शिव स्तुति “हे अमरनाथ, हे विश्वनाथ” से अपनी प्रस्तुति शुरू की और राग बसंत व ताल बसंत की सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने पंडित सुंदरलाल गंगानी जी की वर्षा ऋतु पर आधारित रचना भी पेश की और अंत में द्रुत तीनताल की ऊर्जावान प्रस्तुति के साथ समापन किया।
संगीत का पूरा तालमेल संस्थान के प्रशिक्षकों ने बिठाया। इस दौरान रमेश मेवाल ने गायन और हारमोनियम, भावदीप जवड़ा ने पखावज और पढ़ंत तथा मोहित चैहान ने तबले पर संगत की।
नृत्य प्रस्तुतियों के बाद संस्थान के अभिरुचि पाठ्यक्रम को पूरा करने वाले सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम और संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।