Lucknow में बदलते रिश्तों पर मंथन, युवाओं ने बताया डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया का असर
Lucknow: लखनऊ के Bioscope Museum Mixer में एक खास इवेंट का आयोजन किया गया। यहाँ शहर के युवाओं ने आधुनिक समय में रिश्तों के बदलते स्वरूप पर अपनी राय रखी। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि आज के दौर में प्यार, दोस्ती और पर
Lucknow: लखनऊ के Bioscope Museum Mixer में एक खास इवेंट का आयोजन किया गया। यहाँ शहर के युवाओं ने आधुनिक समय में रिश्तों के बदलते स्वरूप पर अपनी राय रखी। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि आज के दौर में प्यार, दोस्ती और परिवार के मायने पहले जैसे नहीं रहे और इनमें तेजी से बदलाव आ रहा है।
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया का रिश्तों पर गहरा असर पड़ रहा है। युवाओं का मानना है कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की वजह से लोगों के बीच आपसी संवाद की कमी हुई है। साथ ही पर्सनल स्पेस यानी व्यक्तिगत सीमाओं को लेकर भी अब नजरिया बदल गया है।
चर्चा में इस बात पर भी जोर दिया गया कि तकनीक के बढ़ने के बावजूद युवाओं में अकेलेपन की भावना बढ़ी है। लोगों ने माना कि संवाद की कमी और सोशल मीडिया की दिखावे वाली दुनिया ने वास्तविक रिश्तों को प्रभावित किया है।