Lucknow के ओमेक्स सिटी में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र की ओमेक्स सिटी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर रखा लाखों का सामान और नकदी पार कर दी। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौ
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र की ओमेक्स सिटी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर रखा लाखों का सामान और नकदी पार कर दी। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।
मकान मालिक Anil Kumar Srivastava 11 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ नोएडा गए हुए थे और घर में ताला लगाकर गए थे। जब वे सोमवार, 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 3:30 बजे वापस लौटे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर जाने पर देखा कि दोनों बेडरूम की चारों अलमारियां टूटी थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 50,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बिजनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अनिल कुमार श्रीवास्तव की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अन्य सबूत भी जुटा रही है ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके।