Lucknow में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ गुरुवार शाम एक मजदूर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने य
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ गुरुवार शाम एक मजदूर ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को लोकबंधु अस्पताल ले गए। लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुँचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया था।
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और क्या इस घटना के पीछे कोई और वजह भी थी। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुटी है।