Lucknow में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवती समेत 4 लोगों पर जातिसूचक शब्द और मारपीट का आरोप
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में गाड़ी हटाने की बात को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक महिला ने चार लोगों पर अपने बेटे के साथ मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आर
Lucknow: राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में गाड़ी हटाने की बात को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक महिला ने चार लोगों पर अपने बेटे के साथ मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपियों ने न केवल उनके बेटे को पीटा, बल्कि उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में एक युवती भी शामिल बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही बिजनौर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे विवाद की जांच की जा रही है।