Lucknow में बंद मकान से लाखों की चोरी, CISF जवान के घर ताला तोड़कर ले गए जेवरात और नकदी
Lucknow/Bijnor: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के न्यू हनुमंत नगर में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की है। यह वारदात उस समय हुई जब घर के लोग अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताल
Lucknow/Bijnor: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के न्यू हनुमंत नगर में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की है। यह वारदात उस समय हुई जब घर के लोग अपने पैतृक गांव गए हुए थे। चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ा और अंदर रखा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।
पीड़ित निखिलेश कुमार सिंह CISF में हेड कांस्टेबल हैं। उनका परिवार 30 जून को मऊ स्थित अपने पैतृक गांव गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने शुक्रवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया। चोर अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और 3000 रुपये नकद ले गए। इसके साथ ही जमीन के जरूरी दस्तावेज और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का DVR भी चोरी कर लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिजनौर पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि चोर पास में बन रहे एक तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हाल ही में बिजनौर पुलिस ने अमित कुमार रस्तोगी नाम के एक शातिर चोर को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले के आरोपियों की तलाश में जुटी है।