Lucknow के बिजनौर में बंद मकान से लाखों की चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के बिजनौर इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ है। पुल

Lucknow: राजधानी के बिजनौर इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का काफी सामान बरामद हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के दूसरे सदस्य की तलाश में जुटी है।

यह पूरी घटना 19 जुलाई को बिजनौर थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी में हुई थी, जहां एक बंद मकान से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और 22 जुलाई 2026 को आरोपी सुनील (41) को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी सुनील के पास से चोरी की एक लेडीज रागा टाइटन घड़ी, नकदी और कुछ भारतीय व विदेशी सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की है। इस वारदात में सुनील के साथ एक और साथी शामिल था, जो फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।