Lucknow में 8 अगस्त को सजेगा भोजपुरी महोत्सव, मनोज तिवारी समेत 100 से ज्यादा कलाकार होंगे शामिल

Lucknow: राजधानी लखनऊ में भोजपुरी संस्कृति और कला का बड़ा संगम होने जा रहा है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा 8 अगस्त 2026 को एक भव्य भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए भोजपुरी विरासत और कलाकारों

Lucknow: राजधानी लखनऊ में भोजपुरी संस्कृति और कला का बड़ा संगम होने जा रहा है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा 8 अगस्त 2026 को एक भव्य भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए भोजपुरी विरासत और कलाकारों को एक बड़ा मंच मिलेगा।

यह महोत्सव लोक निर्माण मुख्यालय के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय कर रहे हैं।

महोत्सव में भोजपुरी जगत के जाने-माने चेहरे मनोज तिवारी शामिल होंगे। उनके अलावा 100 से अधिक भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी संस्कृति और उसकी समृद्ध विरासत को बढ़ावा देना है।