Lucknow के भातखंडे यूनिवर्सिटी में गजल की महफिल, चंदन दास ने अपनी गायकी से जीता सबका दिल

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कला मंडपम में शनिवार को एक शानदार संगीत संध्या का आयोजन हुआ। ‘शाम-ए-गजल’ नाम के इस कार्यक्रम में मशहूर गजल गायक Chandan Das ने अपन

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कला मंडपम में शनिवार को एक शानदार संगीत संध्या का आयोजन हुआ। ‘शाम-ए-गजल’ नाम के इस कार्यक्रम में मशहूर गजल गायक Chandan Das ने अपनी प्रस्तुतियों से वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह पूरा आयोजन शांति सांस्कृतिक कला केंद्र और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से पूरा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे हुई जिसमें लखनऊ के संगीत प्रेमियों और शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। शांति सांस्कृतिक कला केंद्र के डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन कला और संगीत को बढ़ावा देने की एक कोशिश थी। उन्होंने कहा कि चंदन दास की आवाज और उनकी गजलों ने श्रोताओं को एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दिया।

इस खास शाम से पहले पिछले ढाई महीने से मिथिलेश लखनवी के नेतृत्व में एक गजल कार्यशाला भी चलाई जा रही थी। इस वर्कशॉप में नए उभरते हुए गजल गायकों को ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम के दौरान चंदन Das ने इस पहल की तारीफ की और नए कलाकारों की गायकी को सुनकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने अपनी मशहूर गजलों से महफिल में समां बांध दिया।