Lucknow के बेहटा नाले में मिला लापता महिला का शव, परिजनों ने की पहचान

Lucknow: लखनऊ के बेहटा नाले में एक लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव नाले के अंदर एक पेड़ में फंसा हुआ पाया गया। जब परिजनों ने शव को देखा तो उसकी शिनाख्त कर ली। मृतका की पहचान उन्नाव जिले के औरास थ

Lucknow: लखनऊ के बेहटा नाले में एक लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव नाले के अंदर एक पेड़ में फंसा हुआ पाया गया। जब परिजनों ने शव को देखा तो उसकी शिनाख्त कर ली।

मृतका की पहचान उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के अहमदपुर कासिमपुर की रहने वाली 55 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कमला देवी बीते 13 जुलाई की सुबह से अपने घर से लापता थीं। उनके गायब होने के बाद से परिवार उनकी तलाश कर रहा था और काफी परेशान था।

चार दिन की तलाश के बाद उनका शव लखनऊ के बेहटा नाले में मिला। पुलिस और प्रशासन ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।