Lucknow में BBD के पास अवैध खनन पर एक्शन, सिंचाई विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा
Lucknow: राजधानी के अयोध्या रोड पर BBD के पास सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध खनन का मामला सामने आया है। इस मामले में सिंचाई विभाग ने चिनहट थाने में अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन अब उन लोगों की त
Lucknow: राजधानी के अयोध्या रोड पर BBD के पास सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध खनन का मामला सामने आया है। इस मामले में सिंचाई विभाग ने चिनहट थाने में अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासन अब उन लोगों की तलाश कर रहा है जिन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मिट्टी का अवैध कारोबार किया।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब दो दिन पहले जिलाधिकारी विशाख जी को जनता दर्शन के दौरान शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि अयोध्या रोड पर BBD क्षेत्र में किसान पथ के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच के लिए एडीएम पूर्वी महेन्द्र पाल सिंह को मौके पर भेजा।
एडीएम महेन्द्र पाल सिंह ने शनिवार को मौके का मुआयना किया और वहां अवैध खनन की पुष्टि की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी, जिसके बाद सिंचाई विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। एडीएम ने साफ किया है कि खनन माफियाओं की पहचान की जा रही है और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जांच रिपोर्ट में एक गंभीर बात यह भी सामने आई है कि इलाके में मिट्टी का धंधा काफी जोर-शोर से चल रहा है। रिपोर्ट में जिक्र है कि पुलिस की मिलीभगत की वजह से खनन माफियाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है और शिकायतों पर कार्रवाई करने में भी काफी देरी की गई। फिलहाल चिनहट पुलिस मामले की जांच कर रही है।