Lucknow में सेवानिवृत्त अधिकारी से चेन लूटी, सिगरेट मांगने के बहाने आए थे बदमाश

Lucknow: राजधानी के बीबीडी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां सराय शेख शिव नगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड अधिकारी से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली गई। बदमाश सिगरेट खरीदने के बहाने पास आए और वारदात को अंजाम देकर फरार ह

Lucknow: राजधानी के बीबीडी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां सराय शेख शिव नगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड अधिकारी से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली गई। बदमाश सिगरेट खरीदने के बहाने पास आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना 9 जून की रात करीब 8:30 बजे की है। सेवानिवृत्त सहायक समीक्षा अधिकारी रामचंद्र सिंह अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे के रास्ते से आए। उन्होंने रामचंद्र सिंह से सिगरेट मांगी और मौका पाकर उनके गले से करीब दो तोला वजनी सोने की चेन छीन ली। इस छीना-झपटी में रामचंद्र सिंह के गले में चोट भी आई।

लूट के बाद पीड़ित और उनकी पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का करीब 500 मीटर तक पीछा किया। लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे और लक्ष्मणपुरवा स्थित जगन्नाथ मंदिर होते हुए बीबीडी कोतवाली की तरफ भाग निकले। पीड़ित की पत्नी का दावा है कि वह आरोपियों को पहचान सकती हैं।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। रामचंद्र सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी थी, लेकिन मौके पर पहुंचे दारोगा ने जांच का भरोसा देकर मामला टाल दिया। घटना के छह दिन बाद, जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब रविवार (14 जून) को बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।