UP: लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका बाराबंकी की रहने वाली थी और यहाँ किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक ने जब शव देखा तब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कौन थी मृतका औ
UP: लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका बाराबंकी की रहने वाली थी और यहाँ किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक ने जब शव देखा तब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
कौन थी मृतका और कहाँ रहती थी
मृतका की पहचान मयूरी उर्फ अंजलि तिवारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाराबंकी के सुबेहा की रहने वाली थी। मयूरी लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित मॉडल सिटी में किराए के घर में रह रही थी और आलमबाग की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।
पुलिस जांच में क्या बात सामने आई
पारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मयूरी पिछले करीब डेढ़ साल से अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजनों की तरफ से अब तक कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।