Lucknow में मारपीट से युवक की मौत, लापरवाही बरतने पर 2 दरोगा सस्पेंड, एक आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में एक युवक की मारपीट के बाद मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव रहा और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। लापरवाही बरतने और अपने बड़े अफसरों को गलत जानकारी देने के

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में एक युवक की मारपीट के बाद मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव रहा और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। लापरवाही बरतने और अपने बड़े अफसरों को गलत जानकारी देने के आरोप में विभाग ने दो सब इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मवई पड़ियाना गांव के रहने वाले 32 साल के जितेंद्र कुमार की 7 जुलाई को मौत हो गई। दरअसल, 27 जून को जितेंद्र की बाइक से एक बकरी को हल्की टक्कर लग गई थी। इस बात पर गांव के ही महिपाल और उसके भतीजे अनीस ने जितेंद्र की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी थी। जितेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें दुबग्गा के न्यू लखनऊ सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।

जितेंद्र की मौत के बाद उनके परिवार ने 7 जुलाई की सुबह बंथरा थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मवई चौराहे पर शव रखकर फतेहगंज-नारायणपुर रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और 40 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे।

हंगामे की खबर मिलते ही बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह और एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक के पिता रामकुमार की तहरीर पर महिपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले दो उप निरीक्षकों पर गाज गिरी है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।