Lucknow में मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहाँ बकरी को टक्कर लगने की बात पर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रा

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहाँ बकरी को टक्कर लगने की बात पर एक युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, बन्थरा के मवई पड़ियाना गांव के रहने वाले 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार की 27 जून 2026 को गांव के ही महिपाल रावत और उसके भतीजे अनीस ने लाठी-डंडों से पिटाई की थी। विवाद इस बात पर शुरू हुआ था कि जितेंद्र की बाइक से एक बकरी को मामूली टक्कर लग गई थी। हमले में जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।

परिजनों ने इस मामले की शिकायत बन्थरा थाने में की थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से इलाज का खर्च दिलाने का वादा कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। लेकिन बाद में आरोपी पक्ष ने पैसे देने बंद कर दिए। घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ 7 जुलाई 2026 की सुबह उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत से नाराज परिवार और गांव वालों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।