Lucknow में युवक पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप, मां ने पुलिस से मांगी मदद
Lucknow: राजधानी के बन्थरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने बेटे की जान को खतरा बताया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में डर
Lucknow: राजधानी के बन्थरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने बेटे की जान को खतरा बताया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे बहादुरपुर निवासी अंशुमान सिंह पर हमला हुआ था। आरोप है कि रुद्रा यादव, अभिषेक यादव, मयंक यादव, अंकित यादव, आदर्श यादव और उनके पांच अज्ञात साथियों ने मिलकर अंशुमान पर हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कथित तौर पर फायरिंग भी की गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में बन्थरा पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दबंगों के खिलाफ पुलिस की ढिलाई को लेकर परिवार में काफी नाराजगी है। मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।