Lucknow में मालगाड़ी की चपेट में आए बुजुर्ग, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, हालत नाजुक

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ लखनऊ-कानपुर रेल लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ लखनऊ-कानपुर रेल लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को तुरंत लखनऊ Trauma Center में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चूंकि बुजुर्ग बेहोश हैं, इसलिए अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बंथरा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

भारतीय रेलवे की सुरक्षा गाइडलाइंस के मुताबिक ट्रैक पार करने के लिए केवल निर्धारित फुटओवर ब्रिज, अंडरपास या आधिकारिक क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना अनुमति ट्रैक पार करना गैरकानूनी और जानलेवा हो सकता है। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा संकेतों का पालन करें और गेट बंद होने पर ट्रेन का इंतजार करें।