Lucknow में गुंडा टैक्स मांगने पर दुकानदार और परिवार की पिटाई, सरिया से हमला कर फोड़ा सिर

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक दुकानदार से गुंडा टैक्स की मांग की। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसके और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इ

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक दुकानदार से गुंडा टैक्स की मांग की। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसके और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा गया और एक व्यक्ति का सिर फट गया।

जानकारी के मुताबिक, दबंग दुकान पर पहुंचे और जबरन गुंडा टैक्स मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और सरिया का इस्तेमाल कर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर बंथरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।