Lucknow के बंथरा में पड़ोसी के विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, बेटे को भी आई चोट

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके के ग्राम मवई पडियाना में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। 75 साल की सियावती रावत की मौत सिर पर पत्थर लगने की वजह से हुई। इस घटना में उनके बेटे राजेंद्र को भी

Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके के ग्राम मवई पडियाना में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। 75 साल की सियावती रावत की मौत सिर पर पत्थर लगने की वजह से हुई। इस घटना में उनके बेटे राजेंद्र को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि सामने-सामने रहने वाले पड़ोसी शाम को एक साथ शराब पी रहे थे, जिसके बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। सियावती रावत अपने घर की छत पर थीं, तभी विपक्षी पार्टी की छत से उनके ऊपर ईंट और पत्थर फेंके गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस को रात करीब 9:10 बजे इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके नाम धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम हैं। आरोपी धर्मेंद्र घायल है और फिलहाल पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि औपचारिक शिकायत मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।