Lucknow के बंथरा से 18 साल की युवती लापता, भाई ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप
Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से बुधवार को एक 18 साल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन जब युवती का कुछ पता नहीं चला, तो उसके भाई ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। युवती
Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से बुधवार को एक 18 साल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन जब युवती का कुछ पता नहीं चला, तो उसके भाई ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।
युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं।
शहर में लापता लड़कियों के मामलों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच काफी सख्त है और इन केसों की निगरानी कर रही है। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और SOP का सख्ती से पालन होगा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) भी ऐसे मामलों में विशेष जांच करती है।