Lucknow में पड़ोसियों के विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, शराब पीकर आपस में भिड़े थे लोग
Lucknow: बंथरा इलाके के ग्राम मवई पडियाना में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों
Lucknow: बंथरा इलाके के ग्राम मवई पडियाना में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात करीब 9:10 बजे की है। गांव के रहने वाले राजेंद्र और उनके पड़ोसी धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम शाम को एक साथ शराब पीकर लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम ने अपने घर की छत से ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
इस हमले में राजेंद्र की मां सियावती रावत, जो अपनी छत पर थीं, उनके सिर पर पत्थर लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस झगड़े में उनके बेटे राजेंद्र भी घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम को हिरासत में ले लिया गया है। धर्मेंद्र को चोटें आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस उसकी सुरक्षा के लिए तैनात है।