Lucknow के बंथरा में 19 साल के युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Lucknow/Banthara : लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 19 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुर्रमपुर के रहने वाले सुखविंदर उर्फ मोनू गौतम की तबीयत शुक्रवार शाम को अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत निजी अस

Lucknow/Banthara : लखनऊ के बंथरा इलाके में एक 19 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुर्रमपुर के रहने वाले सुखविंदर उर्फ मोनू गौतम की तबीयत शुक्रवार शाम को अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के मुताबिक, सुखविंदर की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है और मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, जिसे संदिग्ध माना जा रहा है।