Lucknow के बंथरा में लोहे के पाइप चोरी करते युवक को मजदूरों ने पकड़ा, कार से साथी फरार
Lucknow/Banthara: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरी की एक कोशिश नाकाम रही। यहां लोहे के पाइप और क्लैंप चुरा रहे एक युवक को मजदूरों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे
Lucknow/Banthara: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरी की एक कोशिश नाकाम रही। यहां लोहे के पाइप और क्लैंप चुरा रहे एक युवक को मजदूरों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जब मजदूर युवक को पकड़ रहे थे, तभी उसके दो-तीन साथी वैगनआर कार में सवार होकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
बंथरा इलाके में चोरी की वारदातें लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में यहां कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। 7 अगस्त को गढ़ी चुनौटी गांव में एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हुई, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं 6 अगस्त को एक किराना दुकानदार के बंद मकान का ताला काटकर चोरी की गई।
इलाके में बिजली के उपकरणों की चोरी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। 4 से 6 अगस्त के बीच सराय शहजादी गांव में एक प्लाटिंग साइट से 250 KVA का ट्रांसफार्मर गिराकर उसके अंदर से कीमती कॉपर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इसी साइट पर नौ महीने के भीतर यह दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 7 जुलाई को बंथरा बाजार में एक थोक किराना व्यवसायी के घर से भी लाखों की चोरी हुई थी, जिसमें मोहल्ले वालों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।