Lucknow में तेज हवा से सड़क पर गिरा विशाल पेड़, मोहनलालगंज रोड पर लगा लंबा जाम
Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में गुरुवार शाम मौसम का मिजाज बिगड़ने से एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा और बारिश के कारण बनी-मोहनलालगंज रोड पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कता
Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में गुरुवार शाम मौसम का मिजाज बिगड़ने से एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा और बारिश के कारण बनी-मोहनलालगंज रोड पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे धावापुर गांव के पास हुई। पेड़ इतना बड़ा था कि उसने पूरी सड़क को घेर लिया, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सड़क जाम होने की खबर मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने जल्द से जल्द रास्ता साफ करने के लिए JCB मशीन मंगवाई। काफी मशक्कत के बाद JCB की मदद से पेड़ के हिस्सों को हटाकर सड़क से साफ किया गया, जिसके बाद यातायात को दोबारा शुरू कराया जा सका। इस घटना के दौरान धावापुर गांव के निवासी और राहगीर मौके पर मौजूद रहे।