Lucknow में अतिक्रमण विवाद को लेकर मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना हसनखेड़ा मजरा भटगांव की है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ज
Lucknow: राजधानी के बंथरा इलाके में जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना हसनखेड़ा मजरा भटगांव की है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे गुन्ना नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही चंद्रपाल, मनीष और मालती वहां पहुंचे और अतिक्रमण को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इन तीनों ने गुन्ना के साथ गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की।
जब गुन्ना के बेटे रोहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल होने के बाद गुन्ना ने अपना इलाज कराया और अगले दिन थाने जाकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।